विधायक माहेश्वरी ने सिख सम्मेलन में की सहभागिता

भाजपा प्रत्याशी डॉअनिल गोयल को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान

विधायक माहेश्वरी ने सिख सम्मेलन में की सहभागिता

भाजपा प्रत्याशी डॉअनिल गोयल को भारी मतों से जिताने का किया आह्वान

राजसमंद  विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने दिल्ली प्रदेश की कृष्णा नगर विधानसभा के गीता कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित सिख सम्मेलन में सहभागिता की और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉअनिल गोयल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के समग्र विकास और सर्व समाज के उत्थान के संकल्प के साथ जनता का आशीर्वाद मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रत्येक वंचित को सक्षम और उपेक्षित को समर्थ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह नीतियां बाबासाहेब अंबेडकर के "अंत्योदयके आदर्श को साकार करती हैं।

दिल्ली को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त करने तथा प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा सरकार बनना आवश्यक है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सिख समाज के सदस्यगणों से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क करके भाजपा को विजयी बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने सिख समाज के वरिष्ठ जनों एवं मातृशक्ति से आत्मीय संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।



इसके उपरांत विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने गीता कॉलोनी मंडल के बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर "मेरा बूथसबसे मजबूतअभियान को लेकर व्यापक चर्चा की। उन्होंने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की और कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने परम पवित्र गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली का हर नागरिक सुरक्षित और समृद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी