पीपली अहीरान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, उमड़े ग्रामीण
शिविर में 210 ग्रामीणों के आंखो की हुई जांच
पीपली अहीरान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन, उमड़े ग्रामीण
शिविर में 210 ग्रामीणों के आंखो की हुई जांच
35 नैत्र रोगियों का आपरेशन के लिए किया पंजियन
राजसमंद। जिले के पीपली अहीरान में स्व रेखा अहीर मेमोरियल ट्रस्ट पीपली अहीरान के सहयोग से अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान उदयपुर द्वारा गुरूवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण नेत्र जांच कराने के लिए उमडे।
आयोजित नैत्र जांच शिविर में 210 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई तथा 35 ग्रामीणों के नेत्र की जांच के बाद ऑपरेशन हेतु चयन कर उदयपुर हॉस्पिटल लेकर गए जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में पहुचे हुए ग्रामीण नेत्र रोगियों को निशुल्क जांच करते हुए दवाईया व आवश्यकता के अनुसार चश्मे वितरण किए गए। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा ग्रामीणों को नेत्र की सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानिया व आंखो पर नबंर का चश्मा लगाने का मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य लेहरू लाल अहीर ने अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान से आये डॉ रतन सिंह राजपूत एवं पूरी टीम का स्वागत किया। डॉ रतन सिंह ने बताया कि समय समय पर आँखों की जांच करवाकर ट्रीटमेंट लिया जाए और खान पान का ध्यान रखें तो आँखों में कमजोरी आने से बचाव किया जा सकता है।
इस अवसर पर पीपली अहीरान ग्राम पंचायत सरपंच गंगा बाई अहीर, पूर्व उप सरपंच नंद लाल अहीर, पूर्व सरपंच चौकड़ी लक्ष्मण सिंह दुलावत, हबीब रंगरेज, मांगी लाल अहीर, वार्डपंच देवीलाल अहीर, ग्राम विकास अधिकारी गोवर्धन लाल सालवी, विक्रम सिंह, नाना लाल प्रजापत, शंकर लाल अहीर सहित सेंकड़ों लोगों ने सहभागिता की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें