वाहनधारियों व आमजन को समझाया, सडक़ सुरक्षा के नियमो का महत्व

सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन 

वाहनधारियों व आमजन को समझाया, सडक़ सुरक्षा के नियमो का महत्व

रूपाखेड़ा टोल नाका परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम 

सडक़ सुरक्षा माह के तहत आयोजन 

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती रूपाखेडा टोलनाका परिसर में शुक्रवार को कुंवारिया थाना पुलिस व रूपाखेड़ा टोल प्लाजा हाईवे पेट्रोलिंग टीम के संयुक्त तत्वाधान में सडक़ सुरक्षा माह के तहत राजमार्ग से गुजरते वाहनधारी, राहगिरो व आमजन को सडक़ सुरक्षा अभियान की जानकारी देकर परिवहन नियमों व सडक़ पर तथा सडक़ के किनारे अंकित चिन्हों की पालना करने का आह्वान किया। 

आयोजित कार्यक्रम में एनएचआई रूपाखेड़ा टोल प्लाजा व थाना पुलिसकर्मियों ने वाहनधारियों को सडक़ सुरक्षा माह अभियान से जुड़े हुए पंपलेट, पत्रक व जानकारी दी साथ ही जिन वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे ऐसे वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।

 कार्यक्रम के तहत चार पहिया वाहनधारियों को सीट बेल्ट व सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा दो पहिया वाहन धारियों को हेलमेट लगाने सहित सडक़ सुरक्षा के विभिन्न उपायों को अपनाने का आहवान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों व राहगिरो को सडक़ को पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कुंवारिया पुलिस थाने के एसएचओं उदय लाल बरगट, एएसआई जगदीश चन्द्र, नरेंद्र सिंह, रामचन्द्र, हेडकास्टेबल सुरेश कुमार वर्मा, धीर चन्द्र, भेरू लाल व एनएचआई हाईवे पेट्रोलिग टीम के सदस्य आदि उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू