गुरु होता है, शिक्षा और संस्कारों का संवाहक- कोमल मुनि

कुंवारिया उमावि में हुआ जल मंदिर और भगवान महावीर कक्षा-कक्ष का लोकार्पण

गुरु होता है, शिक्षा और संस्कारों का संवाहक- कोमल मुनि 

कुंवारिया उमावि में हुआ जल मंदिर और भगवान महावीर कक्षा-कक्ष का लोकार्पण

राजसमंद । मेवाड़ भास्कर, उप प्रवर्तक कोमल मुनि करुणाकर ने कहा कि गुरू ज्ञान ही नहीं देता  है  वरण संस्कारों का भी संवाहक होता है, इसी कारण से हमारे राष्ट्र में प्राचीन समय से ही समाज में गुरू को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है।

उप प्रवर्तक कोमल मुनि ने गुरूवार को कुंवारिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जो गुरु को सम्मान देता है वो हर जगह सम्मान पाता है। संस्कार और शिक्षा दोनों अगर साथ चले तो राष्ट्र और समाज दोनों आगे बढ़ते हैं, इसलिए वर्तमान युग में शिक्षा के साथ संस्कारों की भी जरूरत है।

मुनि हर्षित ने गुरु वंदना के पद प्रस्तुत किए साध्वी विजय प्रभा, विद्याश्री ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक उदबोधन दिया।

पहल सेवा संस्थान के गिरिराज काबरा ने बताया कि जैनाचार्य मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक कोमल मुनि "करुणाकर"की उपस्थिति में जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के तहत नवनिर्मित वातानुकूलित शीतल जल मंदिर व विद्यार्थियों के लिए भगवान महावीर कक्षा-कक्ष का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुनि ने कहा कि धन की महत्ता तभी होती है जब उसका दान किया जाए सभी से सार्वजनिक स्थानों पर जन सुविधा के लिए होने वाले कार्यों में अधिक से अधिक दान देने की अपील की गई। 

इस अवसर पर भामाशाह रमेश सोनी, महेंद्र टांक, गौतम ओस्तवाल, रामप्रकाश सोमानी, विजय प्रकाश पीपाड़ा, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव, कुंवारिया ग्राम पंचायत प्रशासक ललित श्रीमाली, दीनदयाल त्रिपाठी, कुंवारिया श्री संघ के अध्यक्ष पारसमल ओस्तवाल, मंत्री प्रकाश पीपाड़ा, कोषाध्यक्ष भेरूलाल तातेड, कैलाश तातेड, यशवंत पीपाड़ा, दिनेश तातेड, बलवंत ओस्तवाल, मदन प्रकाश यादव, विषाग सेन, विपिन तातेड़, राकेश सिरोहिया, राकेश चपलोत,  ईश्वर सोमानी, सुंदरलाल ओस्तवाल, नवरतन पीपाड़ा, पारस चपलोत, भेरूलाल तातेड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवती नंदन दाधीच ने किया।

मुनि ने मोक्षधाम परिसर का किया अवलोकन

कोमल मुनि ने कुंवारिया उमावि के सामने स्थित मोक्षधाम पर किए गए सौंदर्यकरण एवं नवनिर्माण कर प्रशंसा व्यक्त करते हुए अन्य सभी के लिए इस प्रयास को प्रेरक बताया। मोक्षधाम में कराए गए कार्यो के बारे में समाजसेवी सोहन लाल पीपाड़ा, महेंद्र टाक आदि ने मुनि को सविस्तार जानकारी प्रदान की।

प्रयोगशाला के जीर्णोद्वार में सहयोग के लिए किया प्रेरित

उमावि में आयोजित कार्यक्रम में कोमल मुनि करुणाकर ने विद्यालय में एक कक्षा कक्ष (रसायन विज्ञान प्रयोगशाला) के जीर्णोद्धार में सहयोग का आदेश दिया। मुनि के आदेश को शिरोधार्य करते हुए श्री संघ ने इस कार्य के लिए सहमति जताई गई।

महावीर स्वामी के जयघोष के साथ में मुनि को कराया मंगल प्रवेश

मेवाड़ भास्कर, उप प्रवर्तक कोमल मुनि करुणाकर के गुरूवार की सुबह कस्बे के समीप पहुचने पर काफी सख्या में श्रावक व श्राविकाए आगे जाकर मुनि की अगुवानी की गई तथा भगवान महावीर स्वामी के जयघोष के साथ में कुंवारिया में मंगल प्रवेश कराया गया। कुंवारिया श्रीसंघ के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ में मुनि का भावपूर्ण अभिनंदन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू