ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाए- विधायक माहेश्वरी
कुंवारिया के उमावि में शिविर का आयोजन
ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाए- विधायक माहेश्वरी
कुंवारिया के उमावि में शिविर का आयोजन
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं की पुरी पुरी जानकारी लेकर पुरा पुरा लाभ उठाते हुए जीवन के स्तर को उपर उठाए।
विधायक माहेश्वरी ने शुक्रवार को कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित उमावि परसिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणजन से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा निद्रेशन दिए गए।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार जनकल्याण की विविध योजनाए संचालीत कर रखी है ग्रामीण इन योजनाओं की जानकारी लेकर पुरा पुरा लाभ उठा कर अपने जीवन स्तर को उपर उठाए।
इस अवसर पर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, उपसरपंच सुरेश जाट, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार कुमावत, पूर्व प्रधान भानु पलीवाल, रतन लाल खटीक, गणेश लाल पोरवाल, सुखदेव यादव, रामेश्वर साहु, प्रकाश सालवी, अशोक गोयल, वरदपुरी गोस्वामी, देवी लाल जाट, कालू सिंह, गिरीराज पलीवाल, शंकर लाल जाट, भगवत सिंह, राजस्व निरीक्षक मोहनलाल तेली, पटवारी अंशुमान सिंह, कृषि पर्यवेक्षक माया साहू, विद्युत मंडल के सहायक अभियंता कैलाश खींची, कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुमार आदि काफी सख्या में ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें