ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी

पुठिया – कनावदा सड़क का लोकार्पण

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी

पड़ासली क्षेत्र को मिली बेहतर संपर्क सुविधा

पुठिया – कनावदा सड़क का लोकार्पण

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत पड़ासली क्षेत्र में जिला खनिज प्रतिष्ठान कोष (डीएमएफटीयोजना अंतर्गत ₹90 लाख की लागत से निर्मित पुठिया से कनावदा तक सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला है। राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से गांवों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने और आमजन के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को सुगमसुरक्षित एवं तेज बनाएगी तथा गांवों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा अन्य नागरिकों को दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सुलभ होगी।

इस अवसर पर पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, गणमान्य ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामीणों से विभिन्न स्थानीय विषयों पर सार्थक संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली।

उपली मियारी में विस्तारित सामुदायिक भवन का उद्घाटनसामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया केंद्र

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत देवपुरा उपली मियारी स्थित चारभुजा मंदिर के पास विधायक विकास निधि से निर्मित सामुदायिक भवन विस्तार कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन का विस्तार स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि भवन विस्तार से ग्रामवासियों को बैठकोंसामाजिक कार्यक्रमोंसांस्कृतिक आयोजनों तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक एवं व्यवस्थित स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्य ग्रामीण समाज में सहभागितासामाजिक समरसता और सामुदायिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू