संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधायक माहेश्वरी ने श्री रामसिंह चौहान के निधन पर व्यक्त की संवेदना

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने श्री रामसिंह चौहान के निधन पर व्यक्त की संवेदना राजसमंद।  चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी श्री राम सिंह जी चौहान के देवलोक गमन पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम आक्या स्थित उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में अपनी आत्मीय संवेदनाएँ व्यक्त की। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि श्री रामसिंह जी चौहान का निधन परिवार एवं उनके परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह कठिन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जीवन में माता - पिता का स्थान सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहता है। श्री रामसिंह जी चौहान की स्मृतियाँ उनके परिजनों और शुभचिंतकों के बीच सदैव बनी रहेंगी। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।...

'' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व - विधायक माहेश्वरी

चित्र
नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन '' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व -   विधायक माहेश्वरी नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन  राजसमंद।  श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास ,  श्री द्वारकाधीश मंदिर ,  कांकरोली की ओर से आयोजित नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों को सेवा का अवसर दिया है ,  उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से सार्थक करना सभी का सामूहिक दायित्व है। राजसमंद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक माहेश्वरी   ने कहा कि राजसमंद की पहचान आस्था ,  संस्कृति और पर्यटन की समृद्ध परंपरा से जुड़ी है। श्री द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए  एलिवेटेड ...

'' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व - विधायक माहेश्वरी

चित्र
नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन '' जनविश्वास '' को विकास और जनसेवा से सार्थक करना सामूहिक दायित्व -   विधायक माहेश्वरी नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन  राजसमंद।  श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास ,  श्री द्वारकाधीश मंदिर ,  कांकरोली की ओर से आयोजित नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों को सेवा का अवसर दिया है ,  उस विश्वास को विकास और जनसेवा के माध्यम से सार्थक करना सभी का सामूहिक दायित्व है। राजसमंद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक माहेश्वरी   ने कहा कि राजसमंद की पहचान आस्था ,  संस्कृति और पर्यटन की समृद्ध परंपरा से जुड़ी है। श्री द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए  एलिवेटेड ...

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव - विधायक माहेश्वरी

चित्र
जिला शैक्षिक अधिवेशन -2026  का आयोजन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव -   विधायक माहेश्वरी जिला शैक्षिक अधिवेशन -2026  का आयोजन  राजसमंद।  राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद्  ( प्रधानाचार्य )  जिला इकाई राजसमंद द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ,  राजनगर में आयोजित  जिला शैक्षिक अधिवेशन -2026   में विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने प्रधानाचार्यों ,  शिक्षाविदों ,  शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। बदलते समय और तकनीकी युग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव तथा नई चुनौतियों के प्रभावी समाधान आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार ,  कौशल ,  रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया। अधिवेशन में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने ...

खेलकूद से निखरती है बाल प्रतिभा, बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन - विधायक माहेश्वरी

चित्र
ब्लॉक स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता  के उद्घाटन समारोह का आयोजन   खेलकूद से निखरती है बाल प्रतिभा ,  बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन -   विधायक माहेश्वरी ब्लॉक स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता  के उद्घाटन समारोह का आयोजन राजसमंद।  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ,  राजनगर केन्द्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय  11  वर्षीय छात्र - छात्रा प्राथमिक / उच्च प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता  2026-27  के उद्घाटन समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए नन्हे खिलाड़ियों से उन्होंने परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन ,  आत्मविश्वास ,  टीम भावना ,  नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन बाल प्रतिभाओं को अपनी ...

विधायक माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

चित्र
जनसेवा ,  संगठन सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हुआ सार्थक संवाद विधायक माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात जनसेवा ,  संगठन सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हुआ सार्थक संवाद जयपुर । राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी   ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आत्मीय एवं सार्थक मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर आयोजित “जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को अधिक सशक्त बनाने ,  जनसेवा के कार्यों को प्रभावी गति देने तथा आमजन से निरंतर संवाद एवं जुड़ाव बनाए रखने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित एवं विकास के विषयों तथा आमजन के कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल वि...

अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था की राजसमंद जिला कमान एडवोकेट योगेश श्रीमाली को

चित्र
अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था की राजसमंद जिला कमान एडवोकेट योगेश श्रीमाली को राजसमंद । अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर की युवा इकाई की कार्यकारिणी वर्ष 2025-2028 के लिए घोषित की गई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा व युवा अध्यक्ष आकाश ओझा के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। कार्यकारिणी में राजसमंद जिले के जिला अध्यक्ष पद पर एडवोकेट योगेश श्रीमाली को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समाजबंधुओं में हर्ष का माहौल है। एडवोकेट योगेश श्रीमाली सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को संगठित करने तथा युवा वर्ग को समाजसेवा से जोड़ने का कार्य करेंगे। संस्था द्वारा जारी सूची के अनुसार अन्य जिलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इनमें उदयपुर जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिवेदी, सचिव भूपेंद्र श्रीमाली एवं कोषाध्यक्ष शिशिर श्रीमाली, पाली जिला अध्यक्ष संदीप दवे, सचिव  अभिषेक व्यास एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी, जालोर जिला अध्यक्ष जुगल दवे एवं सचिव कार्तिक दवे, तथा नागौर जिल...

अंत्योदय के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश - विधायक माहेश्वरी

चित्र
अंत्योदय के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश -   विधायक माहेश्वरी जयपुर।  श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं सुशासन की  25  वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में दादिया ,  जयपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सहभागिता कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती देने का आह्वान किया। सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। विधायक दीप्ति माहेश्वरी   ने कहा कि राजस्थान में विकास को नई गति देने के उद्देश्य से  ₹2,636  करोड़ की लागत के  929  विकास कार्यों  का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाना प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं को दर्शाता है। साथ ही ,  विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के  36  लाख लाभार्थियों के खातों में  ₹400  करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित  की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक...

सेवा और संवेदना की मिसाल, सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने जुटाए ₹83,780

चित्र
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए विद्यार्थियों की अनोखी पहल सेवा और संवेदना की मिसाल, सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने जुटाए ₹83,780 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए विद्यार्थियों की अनोखी पहल राजसमंद । सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए ₹83,780 की राशि एकत्रित की। प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित फंड रेज़िंग कार्यक्रम के माध्यम से जुटाई गई यह राशि सर्च फाउंडेशन को प्रदान की गई, जो पिछले 25 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों तथा गरीब, वंचित और अनाथ बच्चों के लिए सेवा कार्य कर रहा है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का खून नहीं बनता और उनके लिए समय-समय पर खून की व्यवस्था करनी होती हैं। अधिकांश थैलेसीमिक बच्चे पर्याप्त भोजन और दवाइयों के अभाव में असमय मौत के शिकार बनते हैं। सर्च फाउंडेशन संस्था 1999 से इन बच्चों के चिकित्सा ,टीकाकरण, शिक्षा और पुनर्वास के लिए कार्यरत है। विद्यार्थियों ने अपने बचत के पैसों से, परिवार...

राजसमंद के सुनियोजित एवं दीर्घकालीन विकास को दें प्राथमिकता - विधायक माहेश्वरी

चित्र
राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन राजसमंद के सुनियोजित एवं दीर्घकालीन विकास को दें प्राथमिकता -   विधायक माहेश्वरी राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन  राजसमंद।  राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जनसेवा को समर्पित सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षदों के समक्ष राजसमंद शहर के विकास ,  नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को धरातल पर साकार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षदों से अपने वार्ड के नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सड़क ,  नाली ,  स्वच्छता ,  पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आह्वान क...

कुंवारिया की नीतू शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

चित्र
" डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों " विषय पर किया शोध कुंवारिया की नीतू शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि " डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों " विषय पर किया शोध राजसमंद । जिले में कुंवारिया कस्बे के ब्रह्मपुरी निवासी शिक्षाविद् नीतू शर्मा को विशिष्ट विषय में उल्लेखनीय शोध करने पर माधव विश्वविद्यालय के द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार माधव विश्वविद्यालय की शोधार्थी नीतू शर्मा ने अपने शोध का विषय " डाईट शिक्षा संस्थान की उच्च प्राथमिक शिक्षा के विकास में भूमिका और चुनौतियों" पर शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इन्होने अपना शोधकार्य डॉ सुजान कुमार पटेल एवं डॉ मुकेश शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया। इस अवसर पर परीक्षक के रूप में प्रो. डॉ नितिन कुमार रावल, विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ.संजय कुमार दास, शिक्षा संकाय के डा शैफाली पटेल, डॉ प्रमोद आमेटा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ संतोष दूबे, मनीष खण्डेलवाल एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान और नगर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता - विधायक माहेश्वरी

चित्र
भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित नगर सभापति एवं पार्षदों का अभिनंदन  कार्यक्रम का आयोजन जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान और नगर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता -   विधायक माहेश्वरी भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित नगर सभापति एवं पार्षदों का अभिनंदन  कार्यक्रम का आयोजन राजसमंद । भाजपा जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित नगर सभापति एवं पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि नगर की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है ,  वह जनसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण तथा नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि नगर निकाय के माध्यम से सड़क ,  नाली ,  स्वच्छता ,  पेयजल ,  प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षद सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्य...

राजसमंद नगर परिषद में भाजपा की सफलता, जनविश्वास की अभिव्यक्ति - विधायक माहेश्वरी

चित्र
राजसमंद नगर परिषद में भाजपा की सफलता, जनविश्वास की अभिव्यक्ति -   विधायक माहेश्वरी राजसमंद । नगर परिषद  राजसमंद  के सभापति पद पर अनीता पालीवाल के भारी बहुमत से निर्वाचित होने पर  राजसमंद  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता राजसमंद की जनता के विश्वास और भारतीय जनता पार्टी के सशक्त संगठन की कार्यक्षमता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  सभापति  पालीवाल के नेतृत्व में नगर परिषद विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति देगी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा बोर्ड की सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ,  निष्ठा और संगठनात्मक एकजुटता की अभिव्यक्ति है। इस सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच रहकर पार्टी के विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजसमंद का समग्र ,  संतुलित और योजनाबद्ध विकास भाजपा बोर्ड की प्राथमिकता रहेगा। स्वच्छता ,  सड़क ,...