''अयोध्या में ध्वजारोहण'' सनातन की विजय, आस्था का अद्वितीय उत्सव - विधायक माहेश्वरी

प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया संदेश विकसित भारत के निर्माण का प्रेरक मंत्र


''अयोध्या में ध्वजारोहण'' सनातन की विजयआस्था का अद्वितीय उत्सव - विधायक माहेश्वरी

प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया संदेश विकसित भारत के निर्माण का प्रेरक मंत्र

राजसमंद विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के पावन शिखर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संपन्न दिव्य ध्वजारोहण को समस्त रामभक्तों के लिए अद्वितीय और गर्वनाद क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सदियों की तपस्या, अनगिनत संतों की साधना और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आज साकार होकर आकाश में रामनाम के परचम के रूप में लहराने लगी है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह केवल एक ध्वज नहींबल्कि सनातन धर्म की विजयआस्था की पूर्णताऔर रामभक्ति के अनंत उत्सव का प्रतीक है। श्रीराम मंदिर के शिखर से फहराते इस दिव्य ध्वज ने हर रामभक्त के हृदय में अप्रतिम गौरव और भावनात्मक ऊर्जा का संचार किया है।


उन्होंने भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषदराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघवंदनीय संत-समाज और हजारों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों को सादर नमन करते हुए कहा कि इन सभी की तपस्या और बलिदान आज राष्ट्र की संस्कृति को दिशा प्रदान कर रहा है।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और संकल्पित नेतृत्व की सराहना करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि उनके प्रयासों ने यह युगांतरकारी स्वप्न साकार कियाजो केवल निर्माण नहींबल्कि भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना है।मानसिक दासता से मुक्ति का प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश इस अवसर को और भी पवित्र बनाता है। यह विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रेरक मंत्र हैजिसके साथ आज समस्त देश एक नए सांस्कृतिक जागरण की ओर अग्रसर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू