आचार्य महाश्रमण जी के मंगल आगमन से राजसमंद में गूंजा आध्यात्मिक आलोक - विधायक माहेश्वरी

आचार्यश्री का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत एवं अभिनंदन

आचार्य महाश्रमण जी के मंगल आगमन से राजसमंद में गूंजा आध्यात्मिक आलोक - विधायक माहेश्वरी

आचार्यश्री का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत एवं अभिनंदन

राजसमंद। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादश अनुशास्तापरम पूज्य आचार्य प्रवर श्री महाश्रमण जी के राजसमंद की पावन धरती पर मंगल आगमन के उपलक्ष्य में आज नगर क्षेत्र में श्रद्धाभक्तिभाव और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने गणमान्य नागरिकोंसमाजजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आचार्यश्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि साधनासेवा और सदाचार के मार्ग को प्रकाशित करने वाले आचार्यश्री का आगमन स्वयं में एक महान आध्यात्मिक पर्व के समान है। उनके वचनों की तेजस्वितामधुरता और गहन आध्यात्मिकता मानव जीवन को सकारात्मकनिर्मल और सार्थक दिशा प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि आचार्यश्री की मात्र उपस्थिति से मन में संयमकरुणाआत्मचिंतन और शांतिपूर्ण जीवन मूल्यों के प्रति दृढ़ता जागृत हो जाती है। आपका आगमन शांतिसद्भावनैतिकता एवं मानवीय मूल्यों के विस्तार का विशाल संदेश लेकर आता हैजो समाज को अधिक मजबूतसंवेदनशील और जागरूक बनाता है।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नगर क्षेत्र के प्रज्ञा विहार में विराजमान आचार्यश्री के दर्शन कर उनका पावन आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने इसे एक अलौकिकआध्यात्मिक और अविस्मरणीय सौभाग्य बतायाजो आत्मोन्नति की प्रेरणा और समाज हित में सतत योगदान का संकल्प प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू