स्वर्गीय किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर जन संवाद केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

स्वर्गीय किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर जन संवाद केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राजसमंद। विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियोंकार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में बेंगू के विधायक सुरेश धाकड़ ने स्वर्गीय किरण माहेश्वरी को एक संवेदनशील जननेता एवं कुशल प्रशासक बताते हुए उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। कई कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी उनके साथ अपने अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्वर्गीय किरण जी माहेश्वरी का सम्पूर्ण जीवन सार्वजनिक सेवासादगीसमर्पण और राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। उन्होंने विकासपारदर्शिता और जनसेवा को राजनीति का मूल आधार बनाते हुए ऐसे आदर्श स्थापित किए जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए स्वकिरण जी द्वारा संगठन के प्रत्येक स्तर पर महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण दिए जाने का निर्णय उनके दूरदर्शी नेतृत्वमहिला सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व विकास के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।

श्रद्धांजलि सभा में बेंगू विधायक सुरेश धाकड़प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़पूर्व विधायक बंशीलाल खटीकपूर्व प्रधान भानु पालीवालपूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबराजिलाध्यक्ष जगदीश पालीवालपूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहटपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश पालीवालजिला महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहानजिला मंत्री खुशकमल कुमावतकोषाध्यक्ष मनोज पारिकमण्डल अध्यक्ष गोपाल श्रीमालीदिनेश कुमावतपूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशीसुभाष पालीवालकालुसिंह राठौड़उप प्रधान सुरेश कुमावतयुवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन कुमावतओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाटअल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम खान पठानपूर्व सरपंच अनिल जाटमहिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मामार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष मधुसूदन व्यास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीकार्यकर्तासरपंचपंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यपार्षदविभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी