मोदी नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है - विधायक माहेश्वरी

देश '' विकास भी - विरासत भी '' के मंत्र पर चल रहा

मोदी नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है - विधायक माहेश्वरी

देश '' विकास भी - विरासत भी '' के मंत्र पर चल रहा

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक व्यापक सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग में आगे बढ़ रहा है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति के गौरव केन्द्रों की पुनर्प्रतिष्ठायोग एवं आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयास और देश की आध्यात्मिक धरोहरों का नवोन्मेष—ये सभी कदम भारत की आत्मा को पुनजागृत कर रहे हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माणकाशी विश्वनाथ धाम का अभूतपूर्व पुनरुद्धार तथा उज्जैन महाकाल महालोक का विस्तार—ये सभी परियोजनाएं भारत के सांस्कृतिक स्वाभिमान और नई राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि “विकास भीविरासत भी” के मंत्र पर चलते हुए मोदी सरकार ने न केवल आधुनिक भारत का निर्माण किया हैबल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों को भी नई ऊर्जा प्रदान की है। यह नीतियां देश को मैकॉले की मानसिक दासता से मुक्त करने की ऐतिहासिक प्रक्रिया को मजबूत कर रही हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2035 तक शिक्षा व्यवस्था के भारतीयकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया हैजो विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आत्मविश्वासवैचारिक स्वतंत्रता और अपनी जड़ों से जुड़ाव—ये सभी विकसित भारत की अनिवार्य शर्तें हैंऔर आज देश उसी मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

स्वकिरणजी माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 30 नवंबर को

राजसमंद। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजसमंद विधानसभा की पूर्व विधायक श्रद्धेय स्वर्गीय किरणजी माहेश्वरी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर 2025, रविवार को विधायक जनसुनवाई केंद्रकार्यालयराजसमंद में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा न केवल स्मरण का अवसर हैबल्कि उनके विचारोंसिद्धांतों और कार्यशैली से पुनः प्रेरणा प्राप्त करने का भी संकल्प है। विधायक माहेश्वरी ने सभी जनप्रतिनिधियोंकार्यकर्ताओंगणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वकिरणजी माहेश्वरी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से आरंभ होगा। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि “मां का आशीर्वाद मेरे लिए सदैव मार्गदर्शन का स्रोत रहा है। उनके सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने सभी से विनम्र आग्रह किया कि वे पधारकर इस श्रद्धांजलि सभा को भावपूर्ण सफल बनाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू