संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'' वो आए हमारे घर में खुदा की कुदरत है, कभी हम उनको तो कभी अपने घर को देखते हैं ''

चित्र
मिर्ज़ा ग़ालिब के जीवन पर विचार गोष्ठी का  आयोजन '' वो आए हमारे घर में खुदा की कुदरत है, कभी हम उनको तो कभी अपने घर को देखते हैं '' मिर्ज़ा ग़ालिब के जीवन पर विचार गोष्ठी का  आयोजन गोपाल कृष्ण वाटिका में किया गया आयोजन राजसमंद । काव्य गोष्ठी मंच के त्रि - दिवसीय साहित्य विचार गोष्ठी में ख्यातनाम शायर "मिर्ज़ा ग़ालिब" के जीवन व उनके साहित्य पर चर्चा करते हुए 27 दिसम्बर 1797 को जन्मे दुनिया के मशहुर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की जयंती का आयोजन गोपाल कृष्ण वाटिका में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेख अब्दुल हमीद, विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट एवं  विचारक ललित साहु एवं अफ़जल खां अफ़जल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद सनाढ्य के द्वारा की गई । ललित साहु ने अपने विचार रखते हुए कहा मिर्ज़ा ग़ालिब उर्दू फारसी हिंदी भाषा का प्रयोग कर के अपनी शायरियों का लेखन करते थे। वो प्रेम विरह, दर्शन शास्त्र, रहस्यवाद के शायर थे ।   इनकी शायरी आज के युग में भी अपना प्रभाव जनमानस पर छोड़ रही है ।   दुरदर्शन पर मिर्ज़ा ग़ालिब की जीवनी पर बना धारावाहि...

कबड्डी, वालीवाल व क्रिकेट के हुए रोचक मुकाबले

चित्र
गोराजी निम्बाहेड़ा में प्रजापत समाज की 7वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी, वालीवाल व क्रिकेट के हुए रोचक मुकाबले  गोराजी निम्बाहेड़ा में प्रजापत समाज की 7वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजसमंद। गोराजी निम्बाहेड़ा में प्रजापत समाज की 7वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में सोमवार को क्रिकेट,  वालीवाल  व कबड्डी के रोचक मुकाबला हुए। अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ मातृकुंडिया के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी में JKS रेलमगरा, जवाणा, मातृकुंडिया, वालीवाल में अरणीया, क्रिकेट में शाहपुरा, मेवाड़ मित्र क्लब की टीमों मैं शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मातृकुंडिया अध्यक्ष बालुराम, युवा अध्यक्ष उदय लाल, पूर्व अध्यक्ष देवी लाल, युवा उपाध्यक्ष भेरूलाल नेतावल, खेल मंत्री राजकुमार, हीरा लाल,  औंकार लाल, गोवर्धन लाल, छीतरमल, देवी लाल, भागीरथ, प्यार चन्द, रतन लाल, गणेश लाल, इन्द्रमल,जीतमल, तुलसी राम, मुकेश, सीताराम, प्रकाश, सुरेश, बालुराम, बद्रीलाल, औंकार लाल, कमलेश, मुकेश, मनोज, रतन, शम्भू, शंकर, रमेशचन्द्र क...

वैष्णव अध्यक्ष व राव उपाध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न वैष्णव अध्यक्ष व  राव उपाध्यक्ष निर्वाचित  साकेत साहित्य संस्थान का वार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न राजसमंद। राजसमंद के साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद की आगामी दो वर्ष 2026-27 तक की जिला कार्यकारिणी के चुनाव ने जिला सूचना केन्द्र सभागार में ने सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  चुनाव में वीणा वैष्णव को  जिलाध्यक्ष, नारायणसिंह राव को  उपाध्यक्ष, कमल अग्रवाल को महासचिव, बख्तावरसिंह चुंडावत को संगठन सचिव, राधेश्याम राणा को कोषाध्यक्ष तथा सदस्य पदों पर दिनेश कुमार सालवी, अन्नु राठौड़ (रुद्रांजली), चंद्रशेखर नारलाई एवं सम्पतलाल रेगर को निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी मुकेश वैष्णव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्थान का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन निवर्तमान अध्यक्ष पूरण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान संरक्षक विजयसिंह राव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, अशोक कुमार खटीक आदि ...

क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विधायक माहेश्वरी का विचार-मंथन

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने  करजिया घाटी में  भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की '' चाय पर चर्चा'' क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विधायक माहेश्वरी का विचार - मंथन विधायक माहेश्वरी ने  करजिया घाटी में  भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की '' चाय पर चर्चा'' राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने करजिया घाटी स्थित ओटीआर  (OTR)  रेस्टोरेंट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक सहज ,  सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक संवाद किया।  ' चाय पर चर्चा '  के इस विशेष सत्र में क्षेत्र के सामाजिक ,  आर्थिक और व्यावसायिक परिवेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार - विमर्श किया गया। संवाद के दौरान रोजगार सृजन ,  नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने ,  राजसमंद में औद्योगिक एवं पर्यटन विकास को गति देने ,  चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत सकारात्मक ,  व्यावहारिक एवं प्...

गोराजी निम्बाहेड़ा में हुआ प्रजापत समाज की राज्य स्तरीय 7वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

चित्र
आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कब्बड्डी एवं वालीवाल की लगभग 70 टीमों ने लिया भाग   गोराजी निम्बाहेड़ा में हुआ प्रजापत समाज की राज्य स्तरीय 7वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खडबामनिया की टीम ने जीता आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कब्बड्डी एवं वालीवाल की लगभग 70 टीमों ने लिया भाग   राजसमंद। अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ मातृकुंडिया के संयुक्त तत्वावधान में  7 वीं   राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरा जी निम्बाहेड़ा ब्लॉक कपासन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं के द्वारा मंगल कलश गोराजीबावजी के स्थानक से हुआ। मंच पर मां श्रीयादें के सनमुख दीप प्रज्ज्वलित कर  समस्त मेहमानों का तिलक उपरना एवं साफा पहनाकर कर स्वागत, सत्कार किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विष्णु प्रजापत  श्रीयादें प्रजापत उत्थान संयुक्त मोर्चा  प्रदेश उपाध्यक्ष थे, अतिविशिष्ट अतिथि भोलाराम प्रजापत संभागीय उपाध्यक्ष, देवीलाल संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव, दिनेश पाराशर मण्डलध्यक्ष, कैलाश...

विधायक माहेश्वरी ने फियावड़ी एवं क्षेत्र के नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

चित्र
जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं ,  सुझावों एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर  की गई  चर्चा विधायक  माहेश्वरी ने फियावड़ी एवं क्षेत्र  के  नागरिकों  व कार्यकर्ताओं के साथ  किया  संवाद विधायक जनसुनवाई केंद्र पर जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं ,  सुझावों एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर  की गई  विस्तारपूर्वक चर्चा राजसमन्द ।  विधायक जनसुनवाई केंद्र पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम फियावड़ी एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों ,  जनप्रतिनिधियों ,  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गहन संवाद किया। इस संवाद के क्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसका समूचा परितंत्र जी राम जी अधिनियम एवं अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर लगातार झूठ एवं दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी सनातन धर्म विरोधी विचारधारा एवं तुष्टिकरण की राजनीति से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर दुष्प्रचार का अभियान चल...

वोकेशनल एजुकेशन शिक्षा को नई दिशा देगी - विधायक माहेश्वरी

चित्र
रिमार्केबल संस्था द्वारा “उमंग कार्यक्रम” का आयोजन  वोकेशनल एजुकेशन शिक्षा को नई दिशा देगी -   विधायक माहेश्वरी रिमार्केबल संस्था द्वारा “उमंग कार्यक्रम” का आयोजन  राजसमंद ।  नगर क्षेत्र में रिमार्केबल संस्था द्वारा आयोजित “उमंग कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन देते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा ही विद्यार्थियों का भविष्य सवारेगी। व्यावसायिक शिक्षा  (Vocational Education)  देश के भविष्य की आकांक्षाओं ,  जैसे आर्थिक विकास ,  रोजगार सृजन ,  कौशल अंतर को पाटना ,  और समावेशी विकास ,  को पूरा करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ,  क्योंकि यह युवाओं को उद्योग - प्रासंगिक कौशल से लैस करती है ,  स्वरोजगार के अवसर देती है ,  और उन्हें हरित व डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करती है ,  जिससे भारत एक कुशल कार्यबल के साथ आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन सकता है । संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अ...

जब मां की ममता का स्पर्श पाऊं.....

चित्र
'' नवरंग '' पत्रिका का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन जब मां की ममता का स्पर्श पाऊं..... '' नवरंग '' पत्रिका का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन  राजसमंद । काव्य गोष्ठी मंच के तत्ववाधान में उदयपुर से प्रकाशित नवरंग त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका  "नवरंग " के द्वितीय अंक का विमोचन गोपाल कृष्ण वाटिका में किया गया । आयोजित  कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि प्रधान संपादक पुरुषोत्तम शाखद्वीपीय, विशिष्ट अतिथि प्रकाश तातेड़, डॉ विमल शर्मा, महेश बगड़वाल, बंशीलाल लौहार, डॉ मनोहर श्रीमाली, प्रमोद सनाढ्य, शेख अब्दुल हमीद थे ।   अध्यक्षता साहित्यकार अफ़ज़ल खान अफ़ज़ल ने की ।    काव्य गोष्ठी का प्रारंभ कृष्णकांत सांचीहर द्वारा सरस्वती वंदना मां शारदे ज्ञान का वरदान दे व अंधकार है प्रभा जरा सी शेष रखो तुम..... सुना संमा बांध दिया ।    धीरेन्द्र शिल्पी ने मां ने रख दिये थे गिरवी जैवर, मेरी पढ़ाई के वास्ते ..... , राम गोपाल आचार्य ने वन उपवन कैसे महक सकता है माली के बिना ..... , मुकेश शर्मा ने हास्य कविता भाई साहव मूं वैतों तो अंग्रेजा ने झकड़ लैतो ने पकड़ लेतो .......

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे ''अटल जी'' - विधायक माहेश्वरी

चित्र
  भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे ''अटल जी'' -  विधायक   माहेश्वरी राजसमंद ।  विधानसभा क्षेत्र राजसमंद में  25  दिसम्बर को वंदनीय अटल बिहारी वाजपेयी  जी  का जन्मदिन मनाया गया। सुशासन दिवस पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन शांति ,  सह - अस्तित्व ,  समता ,  समानता ,  न्याय और बंधुत्व के आदर्शों का स्मरण है। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी  जी  एक सच्चे राष्ट्रवादी थे और राष्ट्रीय हित के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने विचार रखते थे। उनका टकराव पर नहीं ,  सहयोग पर विश्वास था। चाहे वे सत्ता में रहे हों ,  या फिर विपक्ष में ,  राष्ट्रहित से संबंधित मुद्दों पर सबकी राय लेते थे ,  सबको साथ लेकर चलते थे। अटल जी का नाम वैश्विक स्तर के नेताओं में शुमार था। विधायक ने कहा कि इतने बड़े - बड़े पदों को सुशोभित करने के बावजूद उन्होंने अहंकार को अपने पास भटकने नहीं दिया। पद का मद कभी उनके सिर पर सवार नहीं हो पाया। राजनीति की काजल - कोठरी में अटल जी पर एक भी द...

क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव से जनता को मिलेगी बड़ी राहत - सांसद महिमा कुमारी

चित्र
देवगढ़ से आगे का ब्रॉडगेज मार्ग भी शीघ्र प्रशस्त होगा क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव से जनता को मिलेगी बड़ी राहत - सांसद महिमा कुमारी  डेगाना और रेण में दो ट्रेनों के ठहराव से आमजन में खुशी की लहर  देवगढ़ से आगे का ब्रॉडगेज मार्ग भी शीघ्र प्रशस्त होगा सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार  राजसमंद। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पिछले दिनों ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में पत्र सौंपकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता की थी। सार्थक वार्ता का परिणाम यह रहा कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र की दो विधानसभाओं मेड़ता और डेगाना में दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरि झंडी दिखा दी है। अन्य ट्रेनों के ठहराव कि कवायद भी जारी है। इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र की जनता को रोजगार तथा रेल यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।  सांसद ने कहा कि नाथद्वारा से देवगढ़ के बीच ब्रॉडगेज का कार्य द्रुत गति से चल रहा है वहीं देवगढ़ से आगे की ब्...

अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर - विधायक माहेश्वरी

चित्र
अटल जी के निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित से  रहे  प्रेरित अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर -  विधायक  माहेश्वरी अटल जी के निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित से  रहे  प्रेरित राजसमंद ।  पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस एवं सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुदृढ़ लोकतंत्र और संवेदनशील शासन का अनुपम उदाहरण है। विकसित भारत की नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी शासनकाल में रखी गई थी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त आधार और गति प्राप्त हो रही है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को शालीनता, संवाद और सर्वसमावेशी विकास की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसमें विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च स्थान मिला। चाहे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना हो, परमाणु शक्ति के रूप में...

मेरा युवा भारत अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास की सशक्त पहल : विधायक माहेश्वरी

चित्र
केलवा में  उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  मेरा युवा भारत अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास की सशक्त पहल - विधायक माहेश्वरी केलवा में  उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन  राजसमंद । स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, केलवा द्वारा मेरा युवा भारत, राजसमंद के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए नरेंद्र मोदी की एक अभिनव पहल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023  में प्रारंभ इस अभियान से अब तक 1 .20  लाख से अधिक युवा संगठन एवं 2  करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। विकसित भारत–2047  के लक्ष्य को साकार करने में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका है और इसमें मेरा युवा भारत अभियान महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्व...