क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विधायक माहेश्वरी का विचार-मंथन
विधायक माहेश्वरी ने करजिया घाटी में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की ''चाय पर चर्चा''
क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विधायक माहेश्वरी का विचार-मंथन
विधायक माहेश्वरी ने करजिया घाटी में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की ''चाय पर चर्चा''
राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने करजिया घाटी स्थित ओटीआर (OTR) रेस्टोरेंट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक सहज, सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक संवाद किया। 'चाय पर चर्चा' के इस विशेष सत्र में क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक परिवेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संवाद के दौरान रोजगार सृजन, नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, राजसमंद में औद्योगिक एवं पर्यटन विकास को गति देने, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत सकारात्मक, व्यावहारिक एवं प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इन सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु संज्ञान में लिया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि जमीनी स्तर से प्राप्त सुझाव विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद में कांग्रेस पार्टी की भारतद्रोही विचारधारा के खतरों को जन-जन तक पहुंचाने, जिहादी कट्टर पंथ से उत्पन्न खतरों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में सकारात्मक सोच को मजबूत करने पर भी सार्थक मंथन हुआ।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के संवाद और सहभागिता न केवल क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझावों को अत्यंत मूल्यवान बताते हुए उन पर त्वरित कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में रेस्टोरेंट के संचालक एवं प्रबंधन द्वारा सभी कार्यकर्ता बंधुओं का स्नेह, आत्मीयता एवं सम्मानपूर्वक स्वागत–अभिनंदन किया गया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें