वोकेशनल एजुकेशन शिक्षा को नई दिशा देगी - विधायक माहेश्वरी

रिमार्केबल संस्था द्वारा “उमंग कार्यक्रम” का आयोजन 

वोकेशनल एजुकेशन शिक्षा को नई दिशा देगी - विधायक माहेश्वरी

रिमार्केबल संस्था द्वारा “उमंग कार्यक्रम” का आयोजन 

राजसमंद नगर क्षेत्र में रिमार्केबल संस्था द्वारा आयोजित “उमंग कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन देते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा ही विद्यार्थियों का भविष्य सवारेगी। व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) देश के भविष्य की आकांक्षाओंजैसे आर्थिक विकासरोजगार सृजनकौशल अंतर को पाटनाऔर समावेशी विकासको पूरा करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैक्योंकि यह युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल से लैस करती हैस्वरोजगार के अवसर देती हैऔर उन्हें हरित व डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करती हैजिससे भारत एक कुशल कार्यबल के साथ आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन सकता है ।

संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा से 12 तक के करीब 172 स्टार्टअप विद्यार्थियों ने नवाचारी प्रारूप मॉडल एवं नवीन उद्यमिता के प्रति अपने विचार एवं रुचि का प्रदर्शन किया।

माडल प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि यह युवाओं को विशेषज्ञ तकनीशियन और कुशल पेशेवर बनाती हैजिससे उद्योगों की मांग पूरी होती है और 'मेक इन इंडियाजैसे अभियानों को बल मिलता है ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के प्रारूप मॉडल्स को समझते हुएउनके विचारों की जानकारी प्राप्त कर प्रेरक मार्गदर्शनप्रोत्साहन एवं सार्थक सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को समझ कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया एवं नवाचारपरिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

विधायक ने नवाचारक्रियान्वयन एवं नव निर्माण के प्रेरणास्पद कार्यकम में रिमार्केबल संस्था निदेशक प्राची गौड़शिक्षकगणअभिभावकविद्यार्थी से संवाद किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू