विधायक माहेश्वरी ने फियावड़ी एवं क्षेत्र के नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं, सुझावों एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर की गई चर्चा
विधायक माहेश्वरी ने फियावड़ी एवं क्षेत्र के नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
विधायक जनसुनवाई केंद्र पर जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं, सुझावों एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर की गई विस्तारपूर्वक चर्चा
राजसमन्द। विधायक जनसुनवाई केंद्र पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम फियावड़ी एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गहन संवाद किया।
इस संवाद के क्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसका समूचा परितंत्र जी राम जी अधिनियम एवं अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर लगातार झूठ एवं दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी सनातन धर्म विरोधी विचारधारा एवं तुष्टिकरण की राजनीति से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर दुष्प्रचार का अभियान चला रही है।
जनसंवाद के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, सुझावों एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक एवं प्रभावी निर्देश प्रदान किए। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी क्षेत्रवासियों को निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का किया स्वागत
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक जनसुनवाई केंद्र पर चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
भेंट के दौरान प्रदेश एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत, सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के विकास एवं जनहित से संबंधित अनुभव, दृष्टिकोण एवं बहुमूल्य सुझाव अत्यंत प्रेरणादायी रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें