अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर - विधायक माहेश्वरी

अटल जी के निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित से रहे प्रेरित

अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर - विधायक माहेश्वरी

अटल जी के निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित से रहे प्रेरित

राजसमंद पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस एवं सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुदृढ़ लोकतंत्र और संवेदनशील शासन का अनुपम उदाहरण है। विकसित भारत की नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी शासनकाल में रखी गई थी, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त आधार और गति प्राप्त हो रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति को शालीनता, संवाद और सर्वसमावेशी विकास की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसमें विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च स्थान मिला। चाहे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना हो, परमाणु शक्ति के रूप में भारत की प्रतिष्ठा हो, या पड़ोसी देशों के साथ शांति और संवाद की पहल - अटल जी के निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित से प्रेरित रहे।

उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सुविधा और सम्मान पहुँचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी की सुशासन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू