गोराजी निम्बाहेड़ा में हुआ प्रजापत समाज की राज्य स्तरीय 7वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कब्बड्डी एवं वालीवाल की लगभग 70 टीमों ने लिया भाग  

गोराजी निम्बाहेड़ा में हुआ प्रजापत समाज की राज्य स्तरीय 7वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खडबामनिया की टीम ने जीता

आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कब्बड्डी एवं वालीवाल की लगभग 70 टीमों ने लिया भाग  

राजसमंद। अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ मातृकुंडिया के संयुक्त तत्वावधान में  7 वीं   राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गोरा जी निम्बाहेड़ा ब्लॉक कपासन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं के द्वारा मंगल कलश गोराजीबावजी के स्थानक से हुआ। मंच पर मां श्रीयादें के सनमुख दीप प्रज्ज्वलित कर  समस्त मेहमानों का तिलक उपरना एवं साफा पहनाकर कर स्वागत, सत्कार किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विष्णु प्रजापत  श्रीयादें प्रजापत उत्थान संयुक्त मोर्चा  प्रदेश उपाध्यक्ष थे, अतिविशिष्ट अतिथि भोलाराम प्रजापत संभागीय उपाध्यक्ष, देवीलाल संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव, दिनेश पाराशर मण्डलध्यक्ष, कैलाश पुरी अध्यक्ष दसनाम गोस्वामी समाज चित्तौड़गढ़, प्रकाश चंद्र प्रजापत अध्यक्ष शनीमहाराज आली, बद्रीलाल, दिनेश खिंचीं सरपंच, शम्भू लाल पूर्व सरपंच, अध्यक्षता बालु राम नागा एवं युवाध्यक्ष उदय लाल ने की।

समारोह में देवी लाल ने उद्बोधन देते हुए सामाजिक एकता, राजनीति में सामाजिक प्रतिनिधि हेतु आग्रह किया गया। मुख्य अतिथि विष्णु प्रजापत ने कहा कि खेल  भाईचारा, सहिष्णुता एवं संस्कृति को बढ़ावा देता है। सच्चा खिलाड़ी हार को भी जीत के नजरीएं से देखता है। 

आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कब्बड्डी एवं वालीवाल की लगभग 70 टीमों ने भाग लिया। अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम में हीरालाल सेवानिवृत्त शिक्षक, रतनलाल, प्यार चन्द, भगवान लाल नेतावल, फुलाजी दामाखेड़ा, तारा चन्द्र, जगदीश चन्द्र कपासन, मोहन लाल, शांतिलाल, माधवलाल, मिठालाल रेलमगरा, भेरूलाल सुरजबारी अध्यक्ष, गणेश लाल सिंगपुर, देवेन्द्र, भेरूलाल, पप्पु लाल, देवीलाल, जमनालाल, रोशनलाल एवं समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन रमेश चन्द्र तरावलिया ने किया। खेल मंत्री राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कब्बड्डी के मेच से हुआ। उद्घाटन मुकाबला मातृकुंडिया एवं खड़बामनिया के बीच हुआ जिसमें खड़बामनिया की टीम विजेता रही। यह जानकारी मातृकुंडिया प्रवक्ता नानेश प्रजापत ने दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू