मेरा युवा भारत अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास की सशक्त पहल : विधायक माहेश्वरी

केलवा में उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

मेरा युवा भारत अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास की सशक्त पहल - विधायक माहेश्वरी

केलवा में उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

राजसमंद । स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, केलवा द्वारा मेरा युवा भारत, राजसमंद के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए नरेंद्र मोदी की एक अभिनव पहल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023  में प्रारंभ इस अभियान से अब तक 1 .20  लाख से अधिक युवा संगठन एवं 2  करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। विकसित भारत–2047  के लक्ष्य को साकार करने में युवा शक्ति की निर्णायक भूमिका है और इसमें मेरा युवा भारत अभियान महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, केलवा के सभी पदाधिकारियों का खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि युवा मंडल नेतृत्व विकास, क्षमता संवर्धन एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने " स्वच्छ केलवा - हरित केलवा " जैसे अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में मंडल के योगदान की भी प्रशंसा की।

खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, परस्पर बंधुत्व और टीमवर्क की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी एवं पर्वत सिंह आशिया, पूर्व जिला मंत्री नानालाल सिंधल, प्रधान सुरेश कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष रमेश देवड़ा, मंडल महामंत्री हिम्मत सिंह चुंडावत, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र कोठारी, सरपंच सुमन साहू, केलवा के पूर्व सरपंच देवीलाल तेली, बाबूलाल कोठारी, निर्भय नारायण पुरोहित, लालू राम सिंधल, हेमजी सिंधल, देशबंधु सांवरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश बोराणा के अस्वस्थ होने पर उनके आवास पर पहुंच कर कुशलक्षेम पूछी तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू