संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ओबीसी उन्नति पर मुखर हुईं विधायक माहेश्वरी

चित्र
ओबीसी उन्नति पर मुखर हुईं विधायक माहेश्वरी मंत्री ने दिया कोचिंग नियमों की समीक्षा का आश्वासन राजसमंद  ।  विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी   ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं उन्नति के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य सरकार से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्राप्त उत्तर के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में  33.25  लाख व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान किया जा रहा है ,  जिस पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह लगभग  400  करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग  40,000  विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है ,  जबकि  4,600  विद्यार्थियों को अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परी...

विधानसभा में उठा जिला चिकित्सालय राजसमंद में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने  की  विशेषज्ञ नियुक्ति की मांग विधानसभा  में उठा   जिला चिकित्सालय राजसमंद में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधायक माहेश्वरी ने  की  विशेषज्ञ नियुक्ति की मांग राजसमंद ।  विधायक  राजसमंद   दीप्ति माहेश्वरी ने विधानसभा सदन में विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से आर . के .  राजकीय जिला चिकित्सालय राजसमंद में चिकित्सकों की कमी तथा स्वीकृत पदों में कटौती के विषय पर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बढ़ते रोगी भार के अनुपात में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध करवाने और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। विधायक   माहेश्वरी ने बताया गया कि जिला चिकित्सालय में हृदय रोग चिकित्सा इकाई को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है ,  जो जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है ,  लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को मजबूरी में अन्य स्थानों ,  विशेषकर निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है तथा समय पर उपचार न मि...

विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कुरज में पोस्टर का किया विमोचन

चित्र
आयोजन की तेयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक   विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कुरज में पोस्टर का किया विमोचन आयोजन की तेयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक  राजसमंद ।  समीपवर्ती कुरज के बस स्टेण्ड खेल मेदान पर 30  जनवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कार्यक्रम के कार्यालय पर आयोजित बैठक में तेयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। अखण्ड भारत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक प्रारंभ की गई बैठक में सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई सभी सदस्यों को सक्रिय सहभागिता बनाने का आहवान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण एवं धार्मिक चेतना को मजबूत करने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाज जन को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए बताया कि संत ज्...

स्वीप में उत्कृष्ट कार्य करने पर साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद को किया सम्मानित

चित्र
राजसमंद में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजित जिला स्तर के कार्यक्रम में संस्थान को किया सम्मानित स्वीप में उत्कृष्ट कार्य करने पर साकेत साहित्य संस्थान राजसमंद को किया सम्मानित साकेत साहित्य संस्थान ने जिले में  मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रिय रचनात्मक भूमिका का किया निर्वहन राजसमंद में आयोजित 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजित जिला स्तर के कार्यक्रम में संस्थान को किया सम्मानित राजसमंद । जिले में  मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संचालित स्वीप कार्यक्रम में लेखन प्रकाशन एवं आयोजन के माध्यम में सक्रिय रचनात्मक भूमिका निर्वहन करने और उत्कृष्ट कार्य होने से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजसमंद में जिला स्तर पर साकेत साहित्य संस्थान को संस्थागत सम्मानित किया गया । साकेत के उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव निराकार ने बताया कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सम्पन्न हुए सभी चुनावों में संस्थान ने मतदान के प्रति जनजागरूकता के लिए अनेक आयामों के अध्याय स्थापित कर शासन, प्रशासन ,निर्वाचन के साथ रचनात्मक कार्य किए है...

125 दिन के रोजगार से ग्रामीण विकास को नई गति - विधायक माहेश्वरी

चित्र
देवपुरा में वीबीजीरामजी योजना पर जनसंवाद  कार्यक्रम का आयोजन 125  दिन के रोजगार से ग्रामीण विकास को नई गति -   विधायक माहेश्वरी देवपुरा में वीबीजीरामजी योजना पर जनसंवाद  कार्यक्रम का आयोजन राजसमंद । विधायक  दीप्ति  माहेश्वरी  ने ग्राम पंचायत देवपुरा में आयोजित विभिन्न जनसंपर्क एवं विकासात्मक कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी वीबीजीरामजी  (VBGRAMG)  योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सार्थक संवाद किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी ,  आर्थिक सुरक्षा तथा गांवों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को  125  दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है ,  जो पूर्व में उपलब्ध  100  दिन के रोजगार की तुलना में एक महत्वपूर्ण ,  दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक परिवर्तन है। विधायक  दीप्ति...

विधायक माहेश्वरी ने केलवा व देवपुरा में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने केलवा व देवपुरा में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया राजसमंद । विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में उन्होंने आज ग्राम पंचायत केलवा में जनहित को समर्पित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत केलवा में पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल पथ का शिलान्यास किया गया ,  जिसमें केलवा चौपाटी से धोली बावड़ी गर्ल्स स्कूल होते हुए केलवा रेस्टोरेंट तक तथा ग्राम पंचायत भवन तक मार्ग निर्माण  (₹3.15  करोड़ )  शामिल है। इसके साथ ही हरिजन बस्ती में यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन  (₹5  लाख ),  भागल में महिला स्नानघर का उद्घाटन  (₹5  लाख )  तथा केलवा गढ़ पेयजल योजना का उद्घाटन किया गया ,  जिसमें कुएँ का निर्माण , 4  लाख लीटर क्षमता का भूतल जलाशय ,...

भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

चित्र
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं राजसमंद।  भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व संविधान की गरिमा ,  लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता ,  सुरक्षा और लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ करने वाले वीर सैनिकों ,  स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को कोटि - कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर हमें प्रेरित करता है कि हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें तथा एक सशक्त ,  विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लें। विधायक दीप्ति म...

सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय - विधायक माहेश्वरी

चित्र
गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय -   विधायक माहेश्वरी गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व राजसमंद । विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरवशाली लोकतंत्र का महापर्व है। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिले में विशिष्ट ,  सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही हैं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा को मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत का मतदाता सूचीकरण अभियान विश्व के अनेक लोकतांत्रिक देशों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और कई देश इसे अपने यहां लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस गरिमामय समारोह में पुलिस बल ,  गृह रक्षा दल ,  एनसीसी कै...

सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय - विधायक माहेश्वरी

चित्र
गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय -   विधायक माहेश्वरी गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व राजसमंद । विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरवशाली लोकतंत्र का महापर्व है। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिले में विशिष्ट ,  सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही हैं। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा को मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत का मतदाता सूचीकरण अभियान विश्व के अनेक लोकतांत्रिक देशों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और कई देश इसे अपने यहां लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस गरिमामय समारोह में पुलिस बल ,  गृह रक्षा दल ,  एनसीसी कै...