भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं

भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएं

राजसमंद। भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व संविधान की गरिमालोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रतासुरक्षा और लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ करने वाले वीर सैनिकोंस्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को कोटि-कोटि नमन किया।


उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर हमें प्रेरित करता है कि हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें तथा एक सशक्तविकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु दिए गए “क्वालिटी” अर्थात गुणवत्ता के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता से ही हम स्वयं सफलता प्राप्त कर सकते हैं और विकसित भारत के निर्माण में अपना प्रभावी योगदान दे सकते हैं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू