विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कुरज में पोस्टर का किया विमोचन

आयोजन की तेयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 

विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कुरज में पोस्टर का किया विमोचन

आयोजन की तेयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 

राजसमंद।  समीपवर्ती कुरज के बस स्टेण्ड खेल मेदान पर 30  जनवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर कार्यक्रम के कार्यालय पर आयोजित बैठक में तेयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

अखण्ड भारत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक प्रारंभ की गई बैठक में सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई सभी सदस्यों को सक्रिय सहभागिता बनाने का आहवान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण एवं धार्मिक चेतना को मजबूत करने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाज जन को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई।

कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए बताया कि संत ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कुरज में मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक चित्तोड प्रांत डा. धमेन्द्र सिंह जी होगे। विराट हिन्दु सम्मेलन के तहत 30  जनवरी को प्रात: ग्यारह बजे कुरज के बस स्टेण्ड से कलश व शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। कुरज बस स्टेण्ड स्थित खेल मेदान में दोपहर को सवा एक बजे से धर्मसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर आयोजन से जुडे हुए काफी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन