सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय - विधायक माहेश्वरी

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व

सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय - विधायक माहेश्वरी

गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरवशाली लोकतंत्र का महापर्व है। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिले में विशिष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही हैं।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा को मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत का मतदाता सूचीकरण अभियान विश्व के अनेक लोकतांत्रिक देशों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और कई देश इसे अपने यहां लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


उन्होंने बताया कि इस गरिमामय समारोह में पुलिस बल, गृह रक्षा दल, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड, सामूहिक पीटी प्रदर्शन एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को हर्ष, गौरव एवं राष्ट्रीय चेतना से अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा प्रेषित प्रेरणास्पद संदेश का भी श्रवण किया गया।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक, सृजनात्मक एवं संदेशपरक झांकियों का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट झांकियों को पारितोषिक प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर उपस्थित समस्त जिला प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, जिला व मण्डल पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी