जल सरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
गोगाथला में ग्रामसभा का आयोजन
जल सरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
गोगाथला में ग्रामसभा का आयोजन
राजसमंद। कुंवारिया समीपवर्ती गोगाथला ग्राम पंचायत के भारत निर्माण सेवा केंद्र पर प्रशासक छोगा लाल सालवी की अध्यक्षता में जल ग्रहण एवं भूजल संरक्षण विभाग के निर्देशाअनुसार मुख्यमंत्री जल स्वालंबन तृतीय चरण की डीपीआर के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा की बैठक में प्रशासक छोगा लाल सालवी के द्वारा ग्राम सभा में आए हुए सभी ग्रामीण महिला पुरुषों को जल संरक्षण जल स्वालंबन के क्षेत्र में ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया एवं जल का पूर्णतया संचय तथा जल का सही उपयोग करते हुए भूजल संरक्षण के फायदे बताएं गए।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार बोहरा, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण कुमावत, नरेगा मेट रोशन लाल, सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल खटीक एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें