जागेटिया अध्यक्ष व पोरवाल सचिव मनोनीत
माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक का आयोजन
जागेटिया अध्यक्ष व पोरवाल सचिव मनोनीत
माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक का आयोजन
बैठक में समाज के चौमुखी विकास पर हुई चर्चा
राजसमंद । जिले के कुंवारिया कस्बे के जगेटिया मोहल्ले में स्थित प्रभु श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर परिसर में सोमवार को माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक जिला प्रतिनिधि यशोदा पोरवाल, निवर्तमान अध्यक्षा फुल्ला मुन्दड़ा, सचिव ललिता मुन्दड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिए गए।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनीता जागेटिया, उपाध्यक्ष लाड मुंन्दड़ा, सचिव पिंकी पोरवाल, सह सचिव सुरभि सोमानी, कोषाध्यक्ष रेखा मुंदड़ा, संगठन मंत्री प्रेम देवी जागेटिया को सर्वसम्मती से मनोनीत किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
आयोजित बैठक में माहेश्वरी महिला मंडल के संगठन में समाज की आधिकाधिक संख्या में समाज की महिलाओं को जोडऩे, समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने सहित महिला व बालिकाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में माहेश्वरी महिला मंडल की काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें