ठाकुरजी को धराया छप्पन भोग, उमडे श्रद्वालुगण
खातीखेडा में ठाकुरजी की निकाली भव्य शोभायात्रा
ठाकुरजी को धराया छप्पन भोग, उमडे श्रद्वालुगण
खातीखेडा में ठाकुरजी की निकाली भव्य शोभायात्रा
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती फियावडी ग्राम पंचायत के गांव खाती खेड़ा में आयोजित फाग महोत्सव के 15वें दिन बुधवार की रात को छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
आयोजन से जुडे हुए सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सुथार ने बताया कि पन्द्रह दिवसीय फाग महोत्सव के तहत बुधवार की रात को ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग के तहत विभिन्न मिष्ठानों व खादय सामग्री का भोग धराया गया। मंदिर के पुजारी ने महाआरती की गई।
जयकारों के साथ में ठाकुरजी के बेवाण की शोभायात्रा निकाली गई जो कि गांव के विभिन्न भागो से होते हुए पुन मंदिर परिसर में सम्मन हुई।
शोभायात्रा में गुलाल का जम कर उपयोग किया गया जिससे पुरा वातावरण गुलालमय बन गया।
शोभायात्रा के मार्ग में गैर नृत्य का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों ने ढोल नगारो के लयताल के साथ में भाव विभोर हो कर गेर नृत्य किया।
छप्पन भोग व भव्य शोभायात्रा के आयोजन में खातीखेडा, गाडरियावास, पदमपुरा, नाथुवास, कुंवारिया, आखोदिया का खेडा, फियावडी, अर्जुनपुरा सहित आसपास के गांवो के काफी सख्या में भक्त जन शामिल हुए।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें