बच्चों ने सीखा अनुशासन और आत्मनिर्भरता का गुर
सेंट पॉल्स राजसमंद में स्काउट गाइड शिविर सम्पन्न
बच्चों ने सीखा अनुशासन और आत्मनिर्भरता का गुर
सेंट पॉल्स राजसमंद में स्काउट गाइड शिविर सम्पन्न
राजसमंद । जिला मुख्यालय पर स्थित रिको एरिया सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय राजसमंद एवं स्थानीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार को सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद के प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू की अध्यक्षता में , स्थानीय संघ जिला मुख्यालय के सचिव धर्मेंद्र गुर्जर व अन्य प्रशिक्षको के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य , शिक्षक राजेश पालीवाल, स्काउटर आशिफ मोहम्मद एवं शिक्षिका सूर्या हरि ने अतिथि देवो भव : परंपरा का निर्वहन करते हुए तिलक व इकलाई से अतिथियों का स्वागत किया।
अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी स्काउटस एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए इस शिविर को अपने व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वागत समारोह के अंत में ध्वजारोहण, प्रार्थना, झंडा गीत के साथ स्थानीय संघ सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने शिविर के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
जिला स्काउट गाइड मुख्यालय से नियुक्त अनुभवी प्रशिक्षक मुदिता पानेरी, सहसचिव कुंभलगढ़, माधव जटिया , ट्रेनिंग काउंसलर, सर्वेश्वर बडरवाल , भूतपूर्व फ़ौजी , स्काउटर शारदा खटीक मोही आदि ने स्काउट एवं गाइड की विभिन्न गतिविधियों के बारे विद्यार्थियों को अवगत करवाया। रात्रि भोजन के बाद कैंप फायर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
"जल बचेगा तो कल बचेगा।" , "मैं पेड़ लगाऊंगी , हम तुम्हारा साथ देंगे।" , " ऐसी हो तैयारी , चारों तरफ हो हरियाली " आदि स्काउट निनादो से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक बदलाव का संदेश दिया।
शिविर के दूसरे दिन प्रातः योगा, सेवा और भ्रमण के साथ साथ स्काउट के छह बीपी व्यायाम का अभ्यास किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया तथा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए रेंजर्स और रोवर्स के साथ समय बिताकर स्काउट गाइड संगठन के मूल उद्देश्यों के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की।
दोपहर के भोजन के पश्चात स्थानीय विद्यालय में प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट के वर्दी, प्रार्थना , अनुशासन, आत्मविश्वास तथा स्काउट के सभी नियमों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति , जल संरक्षण , प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से सम्बंधित स्लोगन एवं पोस्टर बनाए। अंत में कुछ विद्यार्थियों ने दो दिन के शिविर से प्राप्त अनुभव व सीख सभी के साथ साझा किया।
समापन समारोह में प्राचार्य एवं प्रशिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शिविर में सीखे गए नैतिक गुणों का अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शिविर के सफल आयोजन में जस्टिन वर्गिस, राजेश पालीवाल , आशिफ मोहम्मद, सूर्या हरि और सभी सहयोगी कर्मचारियों का योगदान रहा।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें