मेवाड़ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन
मेवाड़ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स मे सुविधाओं का हो विस्तार - विधायक माहेश्वरी
मेवाड़ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने मेवाड़ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समिति की वार्षिक बैठक में भाग लेकर सदस्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर राजसमंद विधायक ने कहा कि मेवाड़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुविधाओं का विस्तार करने से यहां के निवासियों एवं खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाओं का फायदा मिल पाएगा । बैठक में क्लब के सदस्यों एवं आमजन के लिए सुविधाओं के विस्तरों के बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक मे वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य और फिटनेस पर चर्चा कर सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य एवं नियमित फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के उपायों पर सुझाव दिए ।खेल सुविधाओं का विस्तार के लिए क्रिकेट वॉलीबॉल बैडमिंटन कबड्डी तैराकी के खिलाड़ियों एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर विचार किया गया। सदस्यों से विश्राम एवं मनोरंजन सुविधाओं का विस्तार के लिए क्लब से जुड़े परिवारों एवं बच्चों के लिए प्रेरणास्पद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
बैठक मे क्लब का वार्षिक लेखा-जोखा से समिति द्वारा वर्ष भर के कार्यों एवं आय-व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें