विधायक माहेश्वरी ने "जन्म दिवस" को "जन सेवा" के लिए किया समर्पित
विधायक माहेश्वरी ने "जन्म दिवस" को "जन सेवा" के लिए किया समर्पित
निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर व सामाजिक कार्यक्रमों की रही धूम
राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अपने जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रज्ञा विहार, कांकरोली में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच एवं गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
इस शिविर में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण, नेत्र रोग, नसों के विशेषज्ञ, पेट-आंत व लिवर रोग, नाक-कान-गला, जनरल मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु एवं बाल रोग तथा त्वचा रोग जैसी विशेषज्ञताओं में निःशुल्क परामर्श, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विधायक के 39वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 39 लोगों द्वारा रक्तदान किया जाना विशेष आकर्षण रहा।
उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर प्रातःकाल श्रीनाथजी मंदिर एवं कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर में राजभोग झाँकी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात किशोर नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जन्मदिवस संस्कार एवं हवन अनुष्ठान में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम पीपली आचार्यन में आयोजित तुलादान कार्यक्रम में भाग लिया तथा सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
उन्होंने आसोटिया स्थित गौशाला में गोसेवा की एवं सेवाकार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के साथ संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रज्ञा विहार, कांकरोली में सभी मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि उनका जन्मदिवस व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पण का दिन है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव विकास, सेवा और जनहित के मार्ग पर कार्य करती रहेंगी।










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें