अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा ने चलाया सदस्यता अभियान
शैक्षिक महासंघ की रीति नीति से कराया अवगत
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा ने चलाया सदस्यता अभियान
शैक्षिक महासंघ की रीति नीति से कराया अवगत
राजसमंद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा के द्वारा शुक्रवार को संगठन की सदस्यता बनाने का विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शुक्रवार को कुंवारियां खंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फय़िावड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारियां, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुंवारियां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महासतियों की मादडी ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा में सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश आचार्य ने सदस्यों को शैक्षिक महासंघ की रीति नीति, वार्षिक कार्यक्रम, मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ आदि की जानकारी दी।
कुंवारियां खंड अध्यक्ष गणेश कुमावत ने कहा कि महासंघ शिक्षक शिक्षार्थी और समाज हित में काम करेगा। साथ ही हमारा ध्येय और वैचारिक अभियान हमेशा राष्ट्र प्रथम से प्रेरित होगा। महासंघ के सदस्य बनने पर सभी शिक्षक बंधुओं और शिक्षक बहनों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महासंघ जिलाध्यक्ष सतीश आचार्य, कुंवारियां खंड अध्यक्ष गणेश कुमावत, मंत्री गिरीश कुमार पालीवाल, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल कुंवारियां प्रधानाचार्य पंकज सालवी, फियावड़ी स्कूल प्रधानाचार्य राकेश कुमार चपलोत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारियां प्रधानाचार्य हिरा लाल सालवी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महासतियों की मादडी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक, संतोष सैनी , लापस्या प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा और सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें