विद्यार्थियों को चिडियाघर का किया वितरण
विद्यार्थियों को चिडियाघर का किया वितरण
राजसमंद। जिले के कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित शहीद भगत सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवारिया मे अप्रेल की बढती गर्मी मे छोटे छोटे पक्षियो को बचाने के लिए कागज के गत्ते से बने हुए चिडियाघर का वितरण किया गया।
संस्था निदेशक लक्ष्मण बंजारा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चो ने उत्साह से भाग लिया तथा चिडियाघर को घर के आंगन मे लगाने का सकल्प किया गया, साथ ही पक्षियों के लिए पानी के परिन्डे और दाने की व्यवस्था भी करेगे।
इस अवसर पर भारतीय सेना के जवान महेश सालवी, संस्थान निदेशक लक्ष्मण बंजारा, संस्था प्रधान पुष्पा यादव, लक्ष्मी सालवी, अनिता प्रजापत, ललिता पालीवाल, दीक्षा त्रिपाठी एवं बच्चे उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें