नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ व राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र  राजसमंद लोकसभा  क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा 

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ व राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र  राजसमंद लोकसभा  क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा 

राजसमंद। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ एवं राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र एवं राजसमंद संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में नाथद्वारा स्थित राजकीय चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट के निर्माण, फेल्सपार खनिज एवं खंडा रॉयल्टी में कमी, संविदा नर्सिंग कर्मियों के स्थायीकरण तथा गुंजोल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई, जिनमें बस बॉडी एसोसिएशन से संबंधित मुद्दे, गाडलिया लोहार कल्याण बोर्ड के गठन की मांग तथा गड़री समाज को घुमंतु श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव शामिल रहा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ एवं सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू