वैदिक मंत्रोचार के साथ में सैन समाज के छात्रावास का किया शिलान्यास

खाखरमाला में हुआ आयोजन

वैदिक मंत्रोचार के साथ में सैन समाज के छात्रावास का किया शिलान्यास

खाखरमाला में हुआ आयोजन

राजसमंद। जिले के कुंवारिया समीपवर्ती भावा ग्राम पंचायत के खाखरमाला में सैन समाज राजसमंद के छात्रावास का शिलान्यास समाज के प्रबुद्धजनो की उपस्थिति में शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे छात्रावास की आवंटित भूमि खाखरमाला में वैदिक मंत्रोच्चार व हवन में आहुति देकर सम्पन हुआ।

सैन समाज छात्रावास निर्माण कमेटी के अध्यक्ष महेश सेन ने बताया कि सैन समाज को 2023 में यह भूमि राज्य सरकार द्वारा आवंटित हुई थी उसके बाद इसका समतलीकरण करवाया गया, उसके बाद इस पर चारदीवारी करवा कर शुक्रवार को कमरों व हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास समाज के प्रबुद्धजनों के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर सरंक्षक फकीरचन्द सेन, मदन लाल चारभुजा, प्रह्लाद सेन सिंदेसर, अनिल सेन आगरिया, फरारा अध्यक्ष संपत लाल सेन, कोषाध्यक्ष बाबू लाल सेन, अधिवक्ता महेश सेन, अर्जुन सेन, किशन लाल सेन, राकेश सेन, काबरी अध्यक्ष प्यारचंद सेन, श्याम लाल सेन, बाबूलाल, टीना सेन, गोर्वधन सेन, प्रमोद सेन, शंकर लाल सेन, बंशी लाल सेन, खेमराज सेन, तुलसीराम सेन, कैलाश सेन, रामचन्द्र सेन, योगेंद्र सेन, मांगीलाल सेन, पवन सेन, भंवरलाल, सज्जनलाल, बाबू लाल, हेमंत जोशी, किशन लाल, हनी सहित सेकड़ो समाजजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी