डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर, मजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था - विधायक माहेश्वरी

डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीरमजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधानसभा राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का जनसंपर्क एवं प्रवास कर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने बलियों का गुड़ा में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धिशांति और जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया डिजिटल इंडिया अभियान आज भारत के विकास का सबसे सशक्त आधार बन चुका है। यह अभियान केवल तकनीकी परिवर्तन तक सीमित नहीं हैबल्कि सुशासनपारदर्शिताजवाबदेही और जनसशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक ने शासन और आमजन के बीच की दूरी समाप्त कर सरकारी सेवाओं को सीधे नागरिकों के द्वार तक पहुँचाया है।

उन्होंने कहा कि आधारडिजिलॉकरयूपीआईभीम एपजनधन-आधार-मोबाइल (JAM), प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), उमंग पोर्टल-संजीवनीआयुष्मान भारत डिजिटल मिशनभारतनेटकॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पीएम किसान सम्मान निधिस्वामित्व योजना तथा ई-नाम जैसी डिजिटल पहलों ने करोड़ों नागरिकों के जीवन को सरलसुरक्षित और पारदर्शी बनाया है। आज सरकारी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँच रही हैजिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक उत्तरदायी बनी है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था में भारत ने विश्व में नई पहचान बनाई है। गाँवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटीऑनलाइन शिक्षाटेलीमेडिसिनडिजिटल बैंकिंग और ई-गवर्नेंस सेवाओं के विस्तार ने ग्रामीण भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प आधुनिक तकनीकनवाचार और जनभागीदारी के समन्वय से ही साकार होगा।

उन्होंने नागरिकों से डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करनेसाइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियाँ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं और यही 'सबका साथसबका विकाससबका विश्वास और सबका प्रयासकी भावना का वास्तविक स्वरूप है।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विधायक ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा स्थानीय नागरिकों से क्षेत्रीय विकासजनसमस्याओं एवं विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिभाजपा पदाधिकारीसामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी