संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का हर एक कतरा रखता है मायने - प्रवासी प्रभारी अहीर
'' कुंवारिया-फियावड़ी '' भाजपा शक्ति केन्द्र की संगठनात्मक बैठक का आयोजन
संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का हर एक कतरा रखता है मायने - प्रवासी प्रभारी अहीर
'' कुंवारिया-फियावड़ी '' भाजपा शक्ति केन्द्र की संगठनात्मक बैठक का आयोजन
राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द विधानसभा के "कुंवारिया-फियावड़ी" शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक कुंवारिया कस्बे के दरवाजा क्षैत्र के समीप में स्थित परिसर में आयोजित की गई।
शक्ति केंद्र की बैठक में विधानसभा प्रवासी प्रभारी प्रकाश अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि हमारा संगठन सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर पूरी ताकत के साथ जीवंत है। उन्होने कहा कि" भारतीय जनता पार्टी की सफलता का राज है "बूथ कार्यकर्ता"।
शक्ति केंद्र बैठक में संगठन विस्तार, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों को सक्रिय कर बूथ को सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन को सरकार की योजनाओ का अधिकतम लाभ दिलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, मंडल उपाध्यक्ष रतन खटीक, शक्ति केंद्र प्रभारी सुखदेव यादव, मंडल कोषाध्यक्ष विपिन तातेड, बूथ अध्यक्ष सुरेश रेगर, गणेश पोरवाल, किशन जाट, पवन सोनी, लक्ष्मण कीर, रोशन रेगर, रवि सेन, कैलाश सुथार, रमेश कीर, मुकेश वैष्णव, रामेश्वर साहू, अम्बालाल सालवी, प्रकाश दास वेष्णव आदि बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें