जीवन और व्यवसाय में सुगमता मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि - विधायक माहेश्वरी

जीवन और व्यवसाय में सुगमता मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सुशासनपारदर्शिता और प्रभावी निर्णय क्षमता के माध्यम से देश में जीवन और व्यवसाय दोनों को अधिक सुगम बनाया है। भाजपा सरकार की नीतियों में स्थिरतानिर्णयों में स्पष्टता तथा कार्यान्वयन में गति ने शासन और प्रशासन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है। इसी दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत केवल एक राजनीतिक नारा नहींबल्कि भारत माता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। आधारभूत संरचना के विस्तारडिजिटल सेवाओं के सशक्तीकरणउद्योगों को प्रोत्साहननिवेश-अनुकूल वातावरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिककिसानयुवामहिला और उद्यमी सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इससे रोजगारनिवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने सुशासनपारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर देश को आत्मविश्वास और विकास की नई दिशा प्रदान की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी