डॉ. मुखर्जी के आदर्श हैं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, पर्यावरण संरक्षण भी सच्ची श्रद्धांजलि - विधायक माहेश्वरी

"हर बूथ पर पौधारोपण" अभियान का आयोजन

डॉ. मुखर्जी के आदर्श हैं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणापर्यावरण संरक्षण भी सच्ची श्रद्धांजलि - विधायक माहेश्वरी

"हर बूथ पर पौधारोपण" अभियान का आयोजन 

राजसमंद। डॉश्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजसमंद भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित "हर बूथ पर पौधारोपण" अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 114 (महावीर नगरस्थित श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने डॉश्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों का स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि डॉश्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकतासंप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनका राष्ट्र प्रथम का विचार आज भी प्रत्येक नागरिक को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहींबल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षणसंवर्धन और जनसेवा के ऐसे अभियान समाज की सहभागिता से ही सफल बनते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बूथ पदाधिकारियोंकार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर जनसहभागिता आधारित विकासस्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमावतओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम हाड़ापूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवालपूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवालपूर्व महामंत्री हिम्मत मेहतामहामंत्री रजनीकांत साहूबूथ अध्यक्ष पवन सुरोलियागिरीश पालीवालजगदीश पालीवालपूर्व पार्षद विजयबहादुर जैनविनोद पारिकदिनेश शर्माप्रद्युम्न राजोरलक्ष्मीलाल बापनालक्ष्मीलाल गिलानीदिनेश पुरीआशा काबराटीना पालीवालपूजा बंगसोना सिंहश्याम सुंदर पालीवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी