प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की रणनीतिक पहचान - विधायक माहेश्वरी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की रणनीतिक पहचान - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा निरंतर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को यूरेनियम की आपूर्ति पर सहमति देना केवल एक ऊर्जा समझौता नहींबल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक विश्वसनीयतामजबूत कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट के तहत ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस यूरेनियम का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा और परमाणु बिजली उत्पादन के माध्यम से देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में यह समझौता अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में विकसित होने वाले डेटा सेंटर्सकृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआईआधारित तकनीकों तथा उद्योगों को चौबीसों घंटे निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने में भी यह साझेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यूरेनियम के साथ-साथ रक्षा सहयोगलिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति तथा गगनयान मिशन में ऑस्ट्रेलिया का सहयोग भारत की वैज्ञानिकतकनीकी और सामरिक क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐसे दूरदर्शी अंतरराष्ट्रीय समझौते भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी