सेंट पॉल्स में अलंकरण समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प
सेंट पॉल्स में अलंकरण समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प
राजसमंद। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में भव्य व रंगारंग अलंकरण समारोह का आयोजन आरएएस अधिकारी दीपेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुआ। प्रारंभ में बैंड की मधुर धुन के साथ अतिथियों का आरती व तिलक के साथ स्वागत किया गया।
संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू के साथ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण किया। परेड सलामी के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने हेड बॉय मयंक सामरा, हेड गर्ल अश्वती नायर, दल नायकों और अनुशासन प्रभारी के साथ सभी कक्षा मॉनिटरों को बैज द्वारा अलंकृत करते हुए शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को सलाह दी कि उनको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरा ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि परिवार, समाज और राष्ट्र को हानि पहुंचाने वाले कार्यों को नकारना सीखे।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक का वीडियो संदेश और नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म छात्रों को दिखाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारत को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू ने एक प्रेरक लघु कथा सुनाते हुए बच्चों को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ बनने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी।राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें