विधायक माहेश्वरी ने किया आर.के. चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

विधायक माहेश्वरी ने किया आर.केचिकित्सालय का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद स्थित आर.केराजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को हो रही समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान आमजन से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल प्रभाव से उठाने के निर्देश दिए।

विधायक माहेश्वरी ने विशेष रूप से रोगियों की विभिन्न चिकित्सकीय जाँचों की रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जाँच रिपोर्ट समयबद्ध उपलब्ध कराई जाएजिससे मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही चिकित्सालय परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करनेस्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों के लिए सुगमसुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षास्वास्थ्य एवं कौशल संवर्धन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारियों की जवाबदेहीनियमित निरीक्षण और जनसहभागिता के माध्यम से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार होगा तथा मरीजों को अधिक सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी