विश्वकर्मा जी के आदर्शों पर चलकर संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लें - विधायक माहेश्वरी

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के युवा एवं महिला सभा शपथ ग्रहण समारोह में युवा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

विश्वकर्मा जी के आदर्शों पर चलकर संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लें - विधायक माहेश्वरी

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के युवा एवं महिला सभा शपथ ग्रहण समारोह में युवा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राजसमंद। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला शाखा राजसमंद द्वारा राजसमंद नगर मंडल में युवा एवं जिला महिला सभा के शपथ ग्रहण समारोह तथा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में समाज की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को सम्मानित किया गया तथा नवनिर्वाचित युवा एवं महिला पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ ग्रहण की। समाज में ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी संबोधित करते हुए कहा कि ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा केवल सृष्टि के महान शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सृजन, श्रम, अनुशासन, उत्कृष्टता और संस्कार के शाश्वत प्रतीक हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तथा युवा शक्ति और मातृशक्ति के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों में ऐसे संस्कारों का संचार करें, जिससे एक संस्कारवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मातृशक्ति समाज की प्रथम संस्कारदाता होती है। यदि परिवारों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित होंगे तो समाज का भविष्य स्वतः उज्ज्वल होगा। युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्वों से भी जुड़े रहना चाहिए। युवा प्रतिभाओं का सम्मान समाज के भविष्य का सम्मान है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार के कौशल एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ तथा महामंत्री दिनेश जांगिड़ जावरिया प्रवक्ता प्रकाश जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का समाज की ओर से पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कौशल एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की परंपरा कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देती है। युवाओं को अपने कौशल का विकास कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने समाज की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया, जबकि जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जांगिड़ बावरिया ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं आयोजकों का स्वागत करते हुए समाज की एकता, शिक्षा और संस्कारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा युवा एवं महिला सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलकर संस्कारवान, संगठित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी