सामुदायिक भवनों का सशक्तीकरण ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला - विधायक माहेश्वरी

मेंगटिया कलां में भवन विस्तार कार्य का लोकार्पण

सामुदायिक भवनों का सशक्तीकरण ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला - विधायक माहेश्वरी

मेंगटिया कलां में भवन विस्तार कार्य का लोकार्पण 

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम मेंगटिया कलां में श्री भैरूनाथ जी मंदिर के समीप विधायक विकास निधि से निर्मित सामुदायिक भवन के विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सक्षम ग्रामसमर्थ राजस्थान और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की मूलभूत सुविधाएँ गांव-गांव तक पहुंचाकर ग्रामीण जीवन को अधिक सशक्त और सुविधाजनक बनाना है।

विधायक दीप्ति ने कहा कि सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहींबल्कि सामाजिक एकतासांस्कृतिक गतिविधियोंपारिवारिक आयोजनों एवं सामुदायिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। भवन के विस्तार से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुदृढ़ आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैजबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास के अनेक कार्य उपेक्षा और धीमी कार्यप्रणाली का शिकार रहे।

उन्होंने ग्रामवासियों को इस जनहितकारी कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण उनकी प्राथमिक प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। समारोह में जनप्रतिनिधियोंगणमान्य नागरिकोंग्राम पंचायत पदाधिकारियोंग्रामवासियों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी