नाथद्वारा से शुरू हुई पहल, अब बनेगी पूरे राजस्थान का मॉडल - विधायक मेवाड़
नाथद्वारा से शुरू हुई पहल, अब बनेगी पूरे राजस्थान का मॉडल - विधायक मेवाड़
राजसमंद। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर नवाचार और जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। देश में अपनी तरह के पहले ‘सेतु डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर (SETU)’ के माध्यम से नाथद्वारा जिला अस्पताल ने सर्वाधिक मरीजों को समयबद्ध रेफरल सुविधा उपलब्ध कराकर एक नई मिसाल कायम की है।
इस उपलब्धि को राज्य स्तर पर भी बड़ी पहचान मिली है। राजस्थान के आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर द्वारा विकसित SETU डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर की प्रस्तुति को विशेष रूप से शामिल किया गया। मुख्य सचिव ने इस मॉडल की सराहना करते हुए इसे पूरे राजस्थान में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि यह नाथद्वारा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यहां से शुरू हुआ स्वास्थ्य नवाचार अब पूरे राजस्थान के लिए मॉडल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है।
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने ‘सेतु डिजिटल इमरजेंसी हेल्थकेयर सॉफ्टवेयर (SETU)’ के विकास में योगदान देने वाले RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के सभी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों को इस अभिनव तकनीक के विकास के लिए हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे नवाचार न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाते हैं, बल्कि आमजन को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि SETU के राज्यव्यापी क्रियान्वयन से प्रदेशभर के मरीजों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण रेफरल सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें