बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत

मेहता मगरीधोइंदा में बनेगा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय  का भवन

बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यासपशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत

मेहता मगरीधोइंदा में  बनेगा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय  का भवन

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मेहता मगरीधोइंदा में राज्य सरकार द्वारा बजट में स्वीकृत करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सशक्त बनाने और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। नए बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से पशुओं के उपचारटीकाकरणरोग नियंत्रण तथा अन्य पशु चिकित्सा सेवाएं अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से उपलब्ध होंगी। इससे पशुपालकों को समय पर उपचार की सुविधा मिलेगी तथा पशुधन संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान अरविंद सिंह राठौड़भाजपा जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्यभाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन कुमावतपूर्व सभापति महेश पालीवालसुरेश पालीवालपूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलरमंडल महामंत्री रजनीकांत साहूनगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत सहित अनेक जनप्रतिनिधिकार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार सिंह तथा उपनिदेशक सतीश शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी