'' मन की बात '' विकसित भारत के संकल्प को, जनभागीदारी से सशक्त बनाने का प्रेरक माध्यम - विधायक माहेश्वरी

'' मन की बात '' विकसित भारत के संकल्प को, जनभागीदारी से सशक्त बनाने का प्रेरक माध्यम - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन भारत की उपलब्धियोंआत्मनिर्भरतानवाचार और जनभागीदारी की प्रेरक यात्रा का सशक्त प्रतिबिंब है। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को नमन करते हुए रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरतास्वदेशी तकनीक और रक्षा निर्यात की उपलब्धियों का उल्लेख देश के गौरव का विषय है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'कैच द रेन' अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षणवृक्षारोपण और प्रकृति संवर्धन भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने विज्ञाननवाचार और खेलों में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए निजी क्षेत्र के पहले रॉकेट 'विक्रम-1'अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में विद्यार्थियों की सफलता तथा भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देश की नई पहचान बताया। साथ ही 'वेस्ट टू वेल्थ''वोकल फॉर लोकल'खादीहस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत करेगा।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगामी गणेश उत्सव में पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग तथा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी