सामाजिक समरसता के संकल्प से विकसित भारत के निर्माण का अभियान - विधायक माहेश्वरी
समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन
सामाजिक समरसता के संकल्प से विकसित भारत के निर्माण का अभियान - विधायक माहेश्वरी
समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन
राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर एवं जिला प्रभारी नीरज जैन के समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला में आगमन पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यशाला में संत गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनके प्रेरक विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को "संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान" के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह राष्ट्रीय अभियान गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027, संत गुरु रविदास जी की जयंती तक लगभग सात माह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, सद्भाव, समान अवसर तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बनाना है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक समता, मानवता और आपसी सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन्हीं आदर्शों को आधार बनाकर सामाजिक समरसता, सर्वजन मंगल एवं सद्भाव के आदर्शों पर आधारित विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कार्यक्रम के जिला संयोजक महेंद्र सिंह चौहान, सहसंयोजक उत्तम खिंची, निवर्तमान जिला प्रमुख रत्नीदेवी जाट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें