संतों का आशीर्वाद समाज के लिए कल्पवृक्ष के समान फलदायी - विधायक माहेश्वरी
संतों का आशीर्वाद समाज के लिए कल्पवृक्ष के समान फलदायी - विधायक माहेश्वरी
उदयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के उदयपुर स्थित आवास पर परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्र रत्न, सूरि सम्राट, खरतरगच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री जिनमणिप्रभसूरिश्वरजी महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी परम पूज्य गुरुवर्या बहिन मा. सा. डॉ. साध्वी विद्युतप्रभाश्रीजी महाराज आदि ठाणा का मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने गुरुवर्या श्रीजी का श्रद्धापूर्वक स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद कल्पवृक्ष के समान फलदायी होता है, जो समाज को सदाचार, सेवा और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाता है।
गुरुवर्या श्रीजी ने विधायक आवास पर मंगल पाठ का वाचन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आगामी चातुर्मास से अधिकाधिक संख्या में जुड़कर धर्म, संयम और आत्मचिंतन के पावन अवसर का लाभ लेने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की स्मृतियों का भावपूर्ण उल्लेख करते हुए उनके सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों को याद किया।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक विरासत, सनातन मूल्यों और संत परंपरा के सम्मान को पुनः प्रतिष्ठित कर रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खरतरगच्छ राष्ट्रीय महिला परिषद की सदस्या हेमलता नाहर, सुश्रावक आज़ाद नाहर एवं शशांक सिंघवी ने विहार सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में नीना सिंघवी, सुनील सिंघवी, अनुभव सिंघवी, प्रज्ञा सिंघवी, प्रभव सिंघवी, राज लोढ़ा तथा शैलेन्द्र लोढ़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें