खेल प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा और बनता है अनुशासित व्यक्तित्व - विधायक माहेश्वरी

भगवानदा कलाँ (भाणामें संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 

खेल प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा और बनता है अनुशासित व्यक्तित्व - विधायक माहेश्वरी

भगवानदा कलाँ (भाणामें संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 

राजसमंद  विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानदा कलाँ (भाणामें आयोजित प्राथमिक विद्यालय संकुल स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकासअनुशासनआत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के निर्माण का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही हैंताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल सकें। विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें भविष्य में उच्च स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में राजसमंद पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़पूर्व प्रताप मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशीमंडल महामंत्री हिम्मत सिंह चुंडावतजिला भाजयुमो के मोहन कुमावतशक्ति केंद्र संयोजक श्याम कुमावतकिशन कुमावतउपसरपंच रामलाल लोहारशंकर भीलडालचंद कुमावतगोपाल कुमावतनाथु कुमावतकैलाश कुमावतसुनील यादव (सीबीओ), प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र गर्गपीईओ रमेश मीणाजिला शिक्षा संघ (अंबेडकरके अध्यक्ष कन्हैयालाल कारोटिया सहित जनप्रतिनिधिशिक्षकग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी