विधायक जनसुनवाई केन्द्र पर विधायक माहेश्वरी ने सुनी आमजन की समस्याएं
विधायक माहेश्वरी ने बिजली, पानी, सड़क, स्थानांतरण एवं अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक जनसुनवाई केन्द्र पर विधायक माहेश्वरी ने सुनी आमजन की समस्याएं
विधायक माहेश्वरी ने बिजली, पानी, सड़क, स्थानांतरण एवं अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
राजसमन्द। राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधायक जनसुनवाई केन्द्र पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और प्रत्येक प्रकरण पर संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बिजली, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का समाधान प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई से आमजन को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से क्षेत्र के विकास में सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता का आह्वान किया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें