विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मोही में किया वीबी जी राम जी रोजगार योजना का शुभारंभ
''गांव का विकास अब गांव के फैसले से''
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मोही में किया वीबी जी राम जी रोजगार योजना का शुभारंभ
''गांव का विकास अब गांव के फैसले से''
राजसमंद । विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा 1 जुलाई से देशभर में लागू की गई "विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन" (वीबी जी राम जी) योजना का शुभारंभ राजसमंद के मोही ग्राम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर गौशाला के समीप मेड़बंदी, समतलीकरण एवं पौधारोपण कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस योजना को रोजगार, सम्मान और विकास की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि यह केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि इस योजना के तहत अब ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं विकास कार्यों की योजना तैयार करेंगी, जिससे काम, फैसला और विकास तीनों गांव के स्तर पर सुनिश्चित होंगे।
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा मजदूरी का भुगतान अधिकतम 15 दिन में सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, निवर्तमान प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, सुभाष पालीवाल, पूर्व सभापति अशोक रांका, पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल सोनी, मुरारी आशिया, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसिजा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, उपखण्ड अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेन्द्र कितावत, विकास अधिकारी भवानी शंकर रेगर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें