कार्यकर्ता एकजुट हो कर संगठन को सशक्त बनाए

भाजपा मीरा मण्डल की बैठक का आयोजन

कार्यकर्ता एकजुट हो कर संगठन को सशक्त बनाए

भाजपा मीरा मण्डल की बैठक का आयोजन

राजसमंद। कुंवारिया समीपवर्ती महासतियों की मादड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में सोमवार को भाजपा मीरा मंडल की बैठक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरचंद गुर्जर के अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में विधानसभा विस्तारक प्रकाश अहीर व विधानसभा प्रभारी संदीप श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख व बुथ अध्यक्ष सक्रिय व सशक्त होगे तो संगठन आमजन से अधिक सशक्त रूप से जुड़ पाएगा ।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित करके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने श्री कृष्ण गौशाला परिसर में एक पौधा मां के नाम व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में पौधारोपण किया गया।

आयोजित बैठक में भाजपा मीरा मंडल महामंत्री कालू सिंह राठौड़, महामंत्री लालू राम पुरबिया, उपाध्यक्ष रतनलाल खटीक, पूर्व भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुखदेव यादव, रामेश्वर साहू, विपिन तातेड़, लक्ष्मण कीर, सुरेश रेगर, पवन सोनी, अंबालाल सालवी, मूलचंद, कृष्णकांत बंजारा, शंकर लाल जाट, नारायण लाल सालवी, दुर्गा शंकर पालीवाल, मि_ू कालबेलिया, राजेश पालीवाल, किशन खंडेलवाल, राकेश शर्मा, प्रकाश सालवी, भवतसिंह सहित काफी संख्या में मीरा मंडल के विभिन्न गांवों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी